HomeSultanpurकैम्प लगाकर वसूला गया बिजली बिल, बड़े बकायेदारों के काटे गये कनेक्शन

कैम्प लगाकर वसूला गया बिजली बिल, बड़े बकायेदारों के काटे गये कनेक्शन

जयशंकर दूबे/राजीव शुक्ल
धम्मौर, सुल्तानपुर। बिजली विभाग की ओर से राजस्व वसूली के लिए गुरुवार को बनकेपुर गांव में कैम्प लगाया गया। इस कैम्प में विभाग द्वारा लगभग 80 हजार रुपये बिजली बिल की वसूली की गई तथा बिजली बिल न जमा करने वाले बड़े बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन भी काटे गए। साथ ही सभी उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल समय से जमा करने की अपील की गई।

एसडीओ प्रशांत शेखर श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग की ओर से राजस्व की वसूली के लिए और भी जगहों पर इस तरह के कैम्प लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कैम्प उन उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए लगाया गया हैं जिन्होंने अब तक अपना बिल जमा नहीं किया है। इस मौके पर टीजीटू सिद्धार्थ, आदित्य सिंह, लाइनमैन ओमप्रकाश, विद्युत सखी नीलम गुप्ता, किरण जायसवाल मौजूद रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read