HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : जेसीआई सिटी की जेजे विंग ने किया रक्तदान

JAUNPUR NEWS : जेसीआई सिटी की जेजे विंग ने किया रक्तदान

JAUNPUR NEWS : जेसीआई सिटी की जेजे विंग ने किया रक्तदान

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर की सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी की जूनियर विंग ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया जो पुरानी बाजार स्थित आरके हास्पिटल एण्ड ब्लड कंपोनेंट सेंटर में हुआ जहां 10 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को हास्पिटल के निदेशक डॉ जेपी दूबे ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संस्थाध्यक्ष निर्भय जायसवाल ने बताया कि जेसीआई इंडिया द्वारा चलाए जा रहे अभियान “नीड ब्लड-कॉल जेसी” के तहत संस्था की जूनियर विंग ने रक्तदान शिविर आयोजित किया।

इस मौके पर जूनियर विंग चेयरमैन आदित्य अग्रहरि ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। एक यूनिट रक्तदान के जरिए तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। सेंटर के निदेशक डॉ जेपी दुबे ने बताया कि रक्तदान से शरीर और स्वास्थ्य को किसी तरह का नुकसान नहीं होता, बल्कि इससे रक्तदाता को तमाम तरह के स्वास्थ्य संबंधी लाभ होते हैं। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, आशीष जायसवाल, अश्विनी यादव, रोमिल अग्रहरि, आर्यन अग्रहरि, सलीम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read