Jaunpur News : सपा की मासिक बैठक में सदस्यता अभियान पर दिया गया जोर
963135
Jaunpur News : सपा की मासिक बैठक में सदस्यता अभियान पर दिया गया जोर
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर शनिवार को मासिक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के सदस्य अभियान चलाया जा रहा है। इसमें पार्टी का कोई भी विधायक हो, नेता हो या कार्यकर्ता, सबको समाजवादी विचारधारा के लोगों से मिलकर घर-घर जाकर पार्टियों को नीतियों को बताकर पार्टी की सदस्यता दिलाना होगा। हमें अपने सेक्टर बूथ तक सदस्य बनाना ही हमारा लक्ष्य है। हर बूथ पर कम से कम दो सौ प्रारंभिक सदस्य और कम से कम दो सक्रिय सदस्य बनाया जायेगा। विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि आज देश के हालात जो बने हुए हैं, उसमें लोकतंत्र की हत्या हो गई है।
भाजपा सरकार संविधान को नहीं मानती है और उत्तर प्रदेश में एक दहशत का माहौल बनाकर भाजपा सरकार ने रखा है। अगर आप लोगों को इस दहशत से निजात कोई दिला सकता है तो सिर्फ समाजवादी पार्टी है, इसलिए सपा में अधिक से अधिक सदस्य बनाकर 2024 के होने वाले लोकसभा चुनाव को एक कड़ी चुनौती के रूप में तैयार करना ही हमारा लक्ष्य होगा। इस अवसर पर राजन यादव, राजदेव यादव, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, अमित यादव, नीरज पहलवान, राकेश अहीर, गप्पू मौर्या, विवेक रंजन यादव, रमेश साहनी, डा. शिवजीत यादव, समर बहादुर यादव, आलोक यादव, निजामुद्दीन अंसारी, मालती निषाद, शबनम नाज, पंकज यादव सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।