JAUNPUR NEWS : युवक को सेल्फी लेना पड़ा भारी, नदी में गिरा
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। केराकत जलालपुर मार्ग स्थित गोमती नदी पर शनिवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे सेल्फी लेने के चक्कर में अज्ञात युवक नदी में गिर कर हुआ लापता। राहगीरों ने बताया कि युवक सेल्फी ले रहा था कि अचानक उसका शारीरिक संतुलन बिगड़ गया और नदी में जा गिरा नदी में गिरते ही पुल पर राहगीरों की भीड़ इकठ्ठा हो गई भीड़ से किसी ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी। बता दे कि आये दिन गोमती पुल पर सेल्फी लेने वालो की भीड़ देखी जाती है इसके पहले एक युवती पुल से छलांग लगा कर अपनी इष्ट लीला समाप्त कर ली है बाबजूद इसके भी पुल पर युवाओं का सेल्फी लेना लगातार जारी है। खबर लिखे जाने तक युवक का पता नही चल सका।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













