HomeJaunpurJaunpur News : नही रहे पूर्व सभासद व बसपा नेता अशोक गौतम

Jaunpur News : नही रहे पूर्व सभासद व बसपा नेता अशोक गौतम

Jaunpur News : नही रहे पूर्व सभासद व बसपा नेता अशोक गौतम

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय नगर के कृपाशंकर निवासी नगर पंचायत के पूर्व मनोनित सभासद एवं बसपा के वरिष्ठ नेता अशोक गौतम का गुरुवार को सुबह निधन हो गया। वे कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। अविवाहित जीवन बिताने वाले अशोक नेता का जन्म बरईपार के बंगालीपुर गांव में हुआ था। बाद में मछलीशहर नगर के फूल खां मोहल्ला में रहने लगे। सामाजिक कार्यों में अपना सहयोग करने के चलते उन्हें मछलीशहर नगर पंचायत में उन्हें सभासद मनोनीत किया गया।

अशोक नेता शुरू से ही बहुजन समाज पार्टी में कार्य करते रहे। एक बार जिला पंचायत सदस्य का भी चुनाव बहुजन समाज पार्टी से लड़े थे लेकिन चुनाव जीत नही सके। बृहस्पतिवार को नगर स्थित आवास पर उनका निधन हो गया। मृत्यु की खबर सुनते ही बसपा नेताओं का जमावड़ा लगने लगा। मौके पर एडवोकेट रघुनाथ गौतम, रामफेर गौतम, डा. आर.बी चौहान, बाबूराम गौतम, इंद्रजीत चौधरी, रामचंद्र कोटेदार, प्रेमचंद समेत बरी संख्या लोग पहुंचकर अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read