HomeJaunpurJaunpur News: एसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

Jaunpur News: एसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

  • एसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर में जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बाल मेला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह, डाॅ. नम्रता सिंह, शिक्षा निदेशक आलोक यादव और प्रधानाचार्या सीमा सिंह फीता काटने के साथ ही बाबू जी और माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बाल मेला में विविध प्रकार के लजीज व्यंजनों का स्टाॅल लगा जिसमें वड़ा पाव, स्वीट कार्न, इडली-सांभर, क्रीम रोल, मोमोज, गुलाब जामुन, बड़ा पाव, बर्गर, कोल्ड ड्रिंक्स शामिल रहे। मनोरंजक खेलों का भी आयोजन हुआ जिसमें रिंग गेम, बर्निंग कैंडल, स्ट्रोकिंग, सब खेलों सब जीतो, हाउजी गेम, हिटिंग बाॅल द ग्लास आदि शामिल रहे। वहीं म्यूजिक ऑन डिमाण्ड का आयोजन हुआ। छात्रों ने बाल मेले का आनन्द लिया जहां खेल जीतने पर पुरस्कार भी प्राप्त किया।

इस मौके पर प्रबन्धक विश्वतोष नारायण ने कहा कि बाल मेले का आयोजन करने से बच्चों का मनोबल एवं उत्साह बढ़ता है। प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने बाल मेला में उपस्थित सभी बाल समूहों एवं एसएस प्रागंण में उपस्थित समस्त लोगो का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर तमाम शिक्षकों सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

 

 

 

 

Must Read