ई-रिक्शा एवं बाइक की हुई आमने-सामने टक्कर
तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
बिवांर, हमीरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव में ई-रिक्शा और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी मौदहा लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कमोखर गांव निवासी रामकुमार (35) पुत्र दद्दू बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान इमिलिया गांव में ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में रामकुमार को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उन्हें सीएचसी मौदहा पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।











