शकुन्तला सेन्ट्रल एकेडमी में मनाया गया बाल दिवस
तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। शकुन्तला सेन्ट्रल एकेडमी (अम्बेडकर तिराहा) सिविल लाइन्स में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या रानी तिवारी ने जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया।
वहीं बच्चें के लिये खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जहां बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्या जी ने नेहरू जी के बारे में बताया तो उप प्रधानाचार्या अंजना श्रीवास्तव ने बच्चों को सही मार्गदर्शन और अच्छे इंसान बनने एवं अच्छे संस्कार ग्रहण करने की सीख दिया।
इसी क्रम में निदेशक अवनीश शुक्ला ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामना दिया। इस अवसर पर अशोक शुक्ला सहित सभी अध्यापकगण उपस्थित थे।











