HomeJaunpurJaunpur News : बदलापुर कोतवाल को बर्खास्त किया जायः राजेन्द्र नाथ

Jaunpur News : बदलापुर कोतवाल को बर्खास्त किया जायः राजेन्द्र नाथ

Jaunpur News : बदलापुर कोतवाल को बर्खास्त किया जायः राजेन्द्र नाथ

जौनपुर। अखिल भारतीय ब्राहमण महसभा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी प्रदेश उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय के नगर के हुसेनाबाद मोहल्ले में स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदलापुर के कोतवाल द्वारा ब्राह्मणों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की गयी है, वह कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने प्रेस के माध्यम से शासन-प्रशासन से आरोपी कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया।

साथ ही बताया कि बदलापुर थाना क्षेत्र के मछली गांव में दो पट्टीदारों के बीच जमीनी को लेकर विवाद हुआ था। कोतवाल ने एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए नन्हे शुक्ला नामक व्यक्ति को थाने पर बैठा लिया तथा नन्हे के माथे पर लगे चंदन को देखकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। यह निन्दनीय और अशोभनीय है जिसके कारण ब्राहमण समाज आक्रोशित है। उन्होंने सरकार, राजनेताओं, डीएम एवं एसपी से मांग किया कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी कोतवाल को बर्खास्त किया जाय। इस अवसर पर प्रदेश के उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय, जिलाध्यक्ष डा. अतुल दुबे, रंजीत पाठक, राजेश पांडेय, पवन पांडेय, शिवाकांत उपाध्याय, चिंता शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : Faridul Haque Memorial P.G. College Talimabad, Sabarhad Shahganj Jaunpur | B.A, | M.A, | M.Sc | B.Sc, | B.Com Hindi And English Medium Contact Form 9236926850, 9936764005, 7897825153

RK Hospital And Blood Component Center

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read