Jaunpur News : सुधाकर महाविद्यालय में 123 स्मार्ट फोन व टैबलेट वितरित
अभिषेक दूबे
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पिलखिनी स्थित सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय में मंगलवार को 123 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन व टैबलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जफराबाद के पूर्व विधायक डा. हरेंद्र प्रताप सिंह रहे।

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन नई नई टेक्नोलाजी विकसित हो रही है। ऐसे में युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह महत्वाकांक्षी योजना है। इस मौके पर नोडल अधिकारी संतोष सिंह, कालेज के प्रबंधक अरविंद सिंह, प्राचार्य डा. रूबी राय, राहुल सिंह, डा. सदानंद सिंह, डा. कुंवर साहब सिंह, पंकज सिंह, मनीष सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















