JAUNPUR NEWS : अरुण यादव समीक्षा अधिकारी पद पर हुये चयनित
केएस यादव
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के चकताली गांव निवासी अरुण यादव पुत्र बासुदेव यादव समीक्षा अधिकारी पद पर चयनित हुए। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी व्याप्त है। मालूम हो कि अरुण हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा राधिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल जौनपुर तथा स्नातक की पढ़ाई इलाहाबाद से किये। अरुण के पिता बासुदेव यादव अंग्रेजी प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त होकर वर्तमान में देव चिल्ड्रन स्कूल के प्रबन्धक हैं। अरुण ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता तथा गुरुजनों को दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












