आरक्षण के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा: अरविन्द पटेल
सरदार सेना ने 5 सूत्रीय मांगों का पत्रक जिला प्रशासन को सौंपा
जौनपुर। जिला मुख्यालय पर सरदार सेना सामाजिक संगठन के जिलाध्यक्ष अरविन्द पटेल के नेतृत्व में राष्ट्रपति को नामित 5 सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनंदन सिंह को सौंपा गया|
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष ने मांग किया कि एससी, एसटी एवं ओबीसी आरक्षण में वर्गीकरण एवं क्रिमी लेयर को लेकर विदित हो कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी—एसटी के आरक्षण में बंटवारे तथा क्रिमी लेयर लागू करने के लिए आदेश जारी किया गया था। ऐसा प्रतीत होता है कि वंचितों के आरक्षण को बर्बाद करने की गहरी साजिश की जा रही है। एससी, एसटी एवं ओबीसी के हितों को देखते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्णय अनुसार 5 सूत्रीय मुद्दों के साथ राष्ट्रव्यापी स्तर पर ज्ञापन का कार्यक्रम किया गया। श्री पटेल ने कहा कि एससी—एसटी के आरक्षण में वर्गीकरण तथा क्रिमी लेयर लागू न किया जाय। ओबीसी आरक्षण के अंतर्गत भी लागू हुए क्रीमी लेयर की व्यवस्था को समाप्त किया जाय। भारत सरकार से अनुरोध है कि लैटरल एंट्री तथा कॉलेजियम की व्यवस्था संसद में बिल लाकर कानून बनाते हुए पूर्ण रूप से बंद किया जाय। भारत सरकार से अनुरोध है कि 2011 की जाति एवं आर्थिक जनगणना सार्वजनिक किया जाय। प्राइवेट संविदा एवं सभी गैर सरकारी संस्थानों में भी ओबीसी, एससी, एसटी को वर्गिक आबादी के अनुपात में सम्पूर्ण आरक्षण लागू किया जाय। ज्ञापन सौंपने के दौरान महामहिम राष्ट्रपति से अनुरोध करते हुए मांग किया गया कि तत्काल प्रभाव से लागू करने हेतु केंद्र सरकार को आदेशित किया जाय, ताकि देश के अंतिम पायदान वाले प्रत्येक व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंच सके और देश का चहुमुखी विकास हो सके। इस अवसर पर नवनीत सोनकर, अमर बहादुर चौहान, राजेश पटेल, पिन्टू पटेल, मंगल मौर्य, अजय वर्मा, रवि पटेल, राजकुमार सिंह पटेल, समर बहादुर चौहान, सरोज पटेल, अवधेश मौर्य, शिवा, रविशंकर यदुवंशी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












