HomeJaunpurJaunpur News: जौनपुर में उत्साह एवं उमंग के साथ शुरू हुई जनगणना

Jaunpur News: जौनपुर में उत्साह एवं उमंग के साथ शुरू हुई जनगणना

-

  • जौनपुर में उत्साह एवं उमंग के साथ शुरू हुई जनगणना

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद में जनगणना 2027 से संबंधित फील्ड गतिविधियां उत्साह और उमंग के साथ आरम्भ हुई। जनपद में 8000 से अधिक गणनाकर्मी फील्ड पर उतरकर जनगणना के राष्ट्रीय कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे हैं। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील किया कि वे जनगणना कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा गणनाकर्मियों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करायें। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना अथवा अफवाह पर ध्यान न दें तथा केवल अधिकृत स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें। “सही जानकारी, बेहतर योजना ‘जन भागीदारी से सफल जनगणना’ है।
उन्होंने जनगणना कार्य में लगाये गये प्रगणकों और सुपरवाइजर का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जनगणना का कार्य आपके धैर्य, समर्पण और देश सेवा की भावना का द्योतक है। आप सभी राष्ट्रहित के इस महत्त्वपूर्ण दायित्व को निभाने जा रहे हैं, इसके लिए आप सभी अभिनंदन के पात्र हैं। इस दौरान पर्याप्त पानी पीते रहें, धूप से बचाव करते हुए पूरी सावधानी के साथ कार्य करें। आपकी मेहनत और ईमानदारी से ही देश की सही तस्वीर सामने आएगी तथा भविष्य की योजनाओं को मजबूत आधार मिलेगा। आप सभी पूरे उत्साह, आत्मीयता और जिम्मेदारी के साथ इस कार्य को सफल बनाएं और फील्ड में कार्य करते समय कही किसी बिंदु पर समस्या हो तो अपने उच्चाधिकारियों को अवश्य अवगत करायें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

जन्मदिन पर नितेश तिवारी का खास तोहफा: रिलीज हुआ भावनाओं से भरपूर गीत “तेरी शिकायतें”

जन्मदिन पर नितेश तिवारी का खास तोहफा: रिलीज हुआ भावनाओं से भरपूर गीत "तेरी शिकायतें मुंबई। संगीतकार, गायक, फिल्म निर्देशक और निर्माता नितेश तिवारी ने अपने...

Jaunpur News: 124 वर्ष पुराने सरपतहां थाने का हुआ कायाकल्प

124 वर्ष पुराने सरपतहां थाने का हुआ कायाकल्प थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह की पहल से बना स्मार्ट पुलिस स्टेशन जनसहयोग एवं नवाचार का संगम, तुलसी...

Jaunpur News: सुजानगंज में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

सुजानगंज में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजनतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय विकास खंड...

Jaunpur News: जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजनतेजस टूडे सं. विकाश यादव बक्शा, जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular