Jaunpur News: बेसिक विद्यालयों में 15 जून तक रहेंगे ग्रीष्मकालीन अवकाश

  • बेसिक विद्यालयों में 15 जून तक रहेंगे ग्रीष्मकालीन अवकाश

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित विद्यालयों/मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश निर्धारित है। वर्तमान में पड़ रही अत्यधिक गर्मी एवं गर्म लू के प्रकोप से आंगनबाड़ी केन्द्र पर आने वाले (3 से 6 वर्ष) बच्चों के बचाव हेतु समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर (3 से 6 वर्ष) बच्चों का 15 जून तक अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त घोषित अवकाश की अवधि में सभी आंगनबाड़ी केन्द्र खुले रहेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर उपस्थित रहकर टीएचआर प्राप्ति/वितरण, वीएचएसएनडी सत्र के दौरान लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण, गृह भ्रमण, नये लाभार्थियों का पंजीकरण व सत्यापन, समुदाय आधारित गतिविधियों का आयोजन तथा पोषण ट्रैकर पर समस्त इंडिकेटरों की फीडिंग आदि विभागीय कार्यों का निष्पादन पूर्ववत् किया जायेगा। यह आदेश तत्काल प्रभावी होगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA