Jaunpur News : लीलावती अस्पताल में अत्याधुनिक मशीनों से मोतियाबिंद के आपरेशन का हुआ शुभारम्भ
समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के सहयोग से सुसज्जित हुआ है यह सरकारी चिकित्सालय
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। राजकीय लीलावती देवी महिला चिकित्सालय मतापुर में वृद्धा आश्रम के 18 मरीजों की आंखों का जांच हुई। साथ ही 7 मरीजों का मोतियाबिंद का सफल आपरेशन भी हुआ जो डा. सुरेश चंद्र वर्मा ने किया।

बताते चलें कि इस हास्पिटल को गोद लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों को साकार करते हुए समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने इस हास्पिटल को अत्याधुनिक सुविधाओं से इस आशय के साथ लैस कर दिया गया जिससे किसी गरीब को इलाज के लिए दर-दर भटकना न पड़े। इस चिकित्सालय में निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन के साथ होम्योपैथिक चिकित्सालय व कोविड टीकाकरण करने की भी सुविधा उपलब्ध है। कार्यक्रम में रूपेश रघुवंशी (शिवा), भानु प्रताप सिंह, नंद लाल यादव, विजय पटेल, मनोज गुप्ता, वृद्धा आश्रम अधीक्षक रवि चौबे, केयर टेकर पंकज यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















