HomeJaunpurJaunpur News : राशन कार्ड के दुकानों से भी अब मिलेगा छोटे...

Jaunpur News : राशन कार्ड के दुकानों से भी अब मिलेगा छोटे मूल्यों का स्टाम्पः मंत्री

Jaunpur News : राशन कार्ड के दुकानों से भी अब मिलेगा छोटे मूल्यों का स्टाम्पः मंत्री

भ्रष्टाचार रोकने के लिये सभी उपनिबंधक कार्यालयों में लगेगा सीसीटीवी कैमरा
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। प्रदेश के स्टांप, कर एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने स्थानीय एक पैलेस में कहा की प्रदेश सरकार दूर-दराज के गांव की जनता की सुविधा के लिए अब राशन कार्ड की दुकानों से ही छोटे मूल्य के स्टाम्पो को बिकवाने की तैयारी में है। उन्होंने बताया कि 10, 20, 50 और 100 मूल्य के स्टांप अब राशन कार्ड की दुकानों से ही खरीदे जा सकेंगे। मंत्री ने कहा कि उपनिबंधक कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और पूरे स्टाफ को अपने गले में आईडी कार्ड लगाकर बैठना होगा।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर भ्रष्टाचार को रोकने के उद्देश्य से की जा रही है। प्रदेश के मुखिया सरकारी दफ्तरों से पूरी तरह से भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कटिबद्ध है। मंत्री ने कहा कि अगर रिश्वत मांगने की कोई शिकायत उनके विभाग से संबंधित है तो सीधे उनके कार्यालय अथवा उनको फोन करके भी अवगत कराया जा सकता है। इसके पहले भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक डा. कमलेश झा, राम लखन मौर्य, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग सिन्हा, हरिओम गुप्ता, संतोष जायसवाल, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष शिरीष गुप्ता, जिला महामंत्री शिशिर ऊमर वैश्य, अवनींद्र दुबे, सभासदगण पवन मोदनवाल, नितेश जायसवाल, आत्मा राम साहू, मुंशी लाल गुप्ता, वंदना पटेल, शशि पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read