Jaunpur News : बीआईएस के अधिकारी ने जांची आभूषणों की शुद्धता
जौनपुर। लखनऊ से जौनपुर आये भारतीय मानक ब्यूरो की टीम ने नगर के सर्राफा बाजार में सोने के आभूषण बेचने वाले सर्राफा व्यवसाइयों के प्रतिष्ठानों में आभूषणों पर लगे हालमार्क चेक कर नमूने जाँच के लिए भेज दिया। अचानक हुए इस जाँच से व्यवसाइयों में खलबली मच गयी। सोमवार को लखनऊ से आये भारतीय मानक ब्यूरो के जाँच अधिकारी आशीष शर्मा ने टीम के साथ नगर के लगभग ढाई दर्जन बीआईएस में रजिस्टर्ड सर्राफा प्रतिष्ठानों पर पहुँचकर स्वर्णाभूषणों पर सोने की शुद्धता प्रदर्शित करने वाले चिन्ह की जाँच किये और नमूने लिये।

उन्होंने जाँच के पश्चात जेवरात का आधा हिस्सा व्यापारियों को सील करके दे दिया और दूसरा आधा हिस्सा सील करके जाँच के लिये प्रयोगशाला में भेजने हेतु अपने साथ ले गये जिसकी रिपोर्ट लगभग तीन महीने बाद आयेगी। उसके बाद ही जाँच के लिये भेजे गये जेवरात का आधा हिस्सा व्यापारियों को कोरियर से वापस आयेगा। इस सम्बन्ध में जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन व इण्डिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के जिला महामन्त्री मधुसूदन बैंकर ने बताया कि दरअसल भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा हालमार्क की शुरूआत सोने के आभूषणों की शुद्धता को लेकर की गयी है। 14, 18, 20, 22 के जेवरात पर 6 अंक का एक एचयूआईडी नम्बर अंकित होता है। नम्बर को बीआईएस मोबाइल ऐप पर डालते ही आभूषण की शुद्धता का विवरण आ जाता है। किस सेन्टर से हालमार्क हुआ है, यह भी प्रदर्शित हो जाता है।
इसके जरिये जेवरात की शुद्धता कोई भी ग्राहक जाँच सकता है और उसके साथ फ्राड नहीं हो पायेगा। इसी की जाँच के लिए लखनऊ से जाँच अधिकारी नगर में आये थे जिन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जाँच करते हुये नमूना संकलित किया। किसी भी सर्राफा व्यवसायी को किसी प्रकार की दिक्कत या समस्या या उत्पीड़न न हो, इसके लिये जिला सेक्रेटरी मधुसूदन बैंकर दोनों दिन टीम के साथ उपस्थित रहे। जिला महामंत्री ने सभी सर्राफा व्यवसाइयों से निवेदन किया कि सभी लोग भारतीय मानक ब्यूरो में रजिस्टर्ड होकर उसके दिशा-निर्देशों के तहत कार्य और एचयूआईडी लगा आभूषण बिना किसी भय के बिक्री करें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















