Jaunpur News : तालिबानी तर्ज पर लड़के को पीटने वालों के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
वायरल वीडियो पर हुई कार्यवाही
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पचवर में विगत शनिवार को देर रात अपने दरवाजे पर सो रही महिला शकुंतला देवी के गले की चेन छीनने के आरोपी को तालिबानी तर्ज पर पिटायी करने से गाँव का सौहार्द्र बिगड़ गया है। गौरतलब है कि शकुंतला देवी के परिजनों द्वारा आरोपी दलित लड़के को कुएं में सिर के बल लटकाकर बुरी तरह लात-घूसो और डण्डे से पिटाई करने का वायरल वीडियो इन दिनों पुलिस के इकबाल और कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखा रहा है।
बता दें कि आरोपी दलित लड़के को रविवार को भोर में उसके घर से पकड़ लिया और अपने बरामदे में लगे खम्भे में बांधकर बुरी तरह पिटायी करने व सिर के बल कुएं में लटकाने के बाद पुलिस को सौप दिया। जिसका वीडियो वायरल होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।हरकत आई पुलिस ने आरोपी दलित लड़के लालबहादुर सरोज निवासी पचवर के खिलाफ चोरी का तो दूसरे पक्ष के विरेन्द्र चौबे, शैलेन्द्र चौबे, सत्येन्द्र चौबे निवासी पचवर के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और एससीएसटी का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस रविवार से आरोपी दलित लड़के को एक सफेदपोश के दबाव में कोतवाली में बैठाए है।
वायरल वीडियो और मामले की जानकारी जब भीम आर्मी वाराणसी मंडल सह संयोजक रत्नेश कुमार को हुई तो दलित उत्पीड़न के शिकार लड़के के परिजनों से उपजिलाधिकारी माजअख्तर के साथ घर पहुँचकर बात किया। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी दलित लड़के लाल बहादुर सरोज निवासी पचवर के खिलाफ चोरी का तो दूसरे पक्ष के विरेन्द्र चौबे, शैलेन्द्र चौबे, सत्येन्द्र चौबे निवासी पचवर के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और एससी/एसटी का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













