Jaunpur News : डीएम ने गौशाला का किया औचक निरीक्षण
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने सादनपुर गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि गो-आश्रय स्थल में 70 पशु संरक्षित किए गए हैं। सभी की स्थिति अच्छी पाई गई। बगल मे ही नेपियर घास बोई गई है जिसे देखकर जिलाधिकारी ने कहा कि अन्य जगहों में भी घास की बुवाई की जाए, जिससे हरे चारे की उपलब्धता बनी रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, ग्राम प्रधान मणिलाल यादव, रामआश्रय, कंचन देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













