HomeLucknowनरेश उत्तम फिर बने समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

नरेश उत्तम फिर बने समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

नरेश उत्तम फिर बने समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

समाज को बांटने वाली ताकतों को सत्ता से बाहर करना लक्ष्य: अखिलेश यादव
शुभम जायसवाल
लखनऊ। समाजवादी पार्टी का आज से दो दिवसीय अधिवेशन कार्यक्रम शुरू हो गया है। अधिवेशन का शुभारंभ अखिलेश यादव ने तिरंगा फहराकर किया। उत्तर प्रदेश में सपा का आज प्रान्तीय अधिवेशन है जबकि कल 29 सितंबर को राष्ट्रीय अधिवेशन होगा जिसकी तैयारी समाजवादी पार्टी के कार्यकतार्ओं ने कर ली है। रमाबाई रैली स्थल पर शुरू हुए अधिवेशन में सपा चीफ अखिलेश यादव ने तिरंगा फहराने के बाद अपने कार्यकतार्ओं और नेताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में सिर्फ नरेश उत्तम का नाम सामने आया है। हम उन्हें बधाई देते है।

हमारी लड़ाई लंबी और संघर्षो से भरी हुई है। समाज को बांटने वाली ताकतों का सत्ता से बाहर करना हमारा पहला लक्ष्य होना चाहिए। अखिलेश ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि सत्ता में बैठे लोग अपनी ताकत का गलत उपयोग कर रहे है। हमें भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए जो करना पड़ेगा, हम वो करेंगे। विधानसभा चुनाव में हम जीत नहीं पाए लेकिन 2019 से सपा 22 में बढ़ी है। हमारी सरकार रहती है तो प्रदेश में काम होता है। मौजूदा सरकार काम नहीं करती है। समाजवादी पार्टी के अधिवेशन में हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए है। मुलायम सिंह यादव अपनी खराब तबियत की वजह से इस सम्मेलन में शामिल नहीं हो पाए है। फिलहाल तीसरी बार अखिलेश यादव सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले है। इससे पहले 2017 में पहली बार अध्यक्ष बने थे। इसके बाद दुबारा वो 2017 में ही अक्टूबर माह में अधिवेशन के दौरान अध्यक्ष बने थे। कल राष्ट्रीय सम्मेलन है जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। अखिलेश यादव के तीसरे बार अध्यक्ष बनना तय है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read