HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : केन्द्रीय मंत्री का शाहगंज आगमन पर भाजपाजनों ने किया...

JAUNPUR NEWS : केन्द्रीय मंत्री का शाहगंज आगमन पर भाजपाजनों ने किया जोरदार स्वागत

JAUNPUR NEWS : केन्द्रीय मंत्री का शाहगंज आगमन पर भाजपाजनों ने किया जोरदार स्वागत

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर पहुंचीं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। शाहगंज के कोतवाली चौक पर भाजपा नेता अनिल मोदनवाल व रुपेश जायसवाल द्वारा केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया गया। नगर के एक होटल में आयोजित प्रवास योजना कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ने शिरकत किया। रामलीला भवन के पास विधायक रमेश सिंह, मण्डल अध्यक्ष सुनील अग्रहरि, सभासद संदीप जायसवाल, समाजसेविका रीता जायसवाल ने स्वागत किया।

मीडिया प्रभारी गीता सिंह, सरिता अग्रहरि, मनीषा जायसवाल, नम्रता जायसवाल, राजीव सिंह, उमेश जायसवाल, देवेश जायसवाल, कालीचरण जायसवाल सहित अन्य लोगों को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने भाजपा सरकार की तारीफ की। साथ ही मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री आगामी बोर्ड के परीक्षा को लेकर छात्रों से चर्चा करने जा रहे हैं। यूपी में नकल वीहिन परीक्षा को योगी सरकार कराने जा रही है। इस बार बोर्ड परीक्षा में नकल करने पर छात्रों पर NSA धारा लगाने की सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम कोई भी गलत चीजों का समर्थन न करें। सकारत्मक सोंच के साथ आगें बढ़े। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास को लेकर चल रही है और 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी हैट्रिक लगाने जा रही हैं।

इस अवसर पर सुनील मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, ओम प्रकाश जायसवाल, वीरेन्द्र राय, अमित त्रिपाठी, चंदन मोदनवाल, चिन्ता हरण, कृष्णकांत सोनी, प्रदीप जायसवाल, तारिक शेख, भुवनेश्वर मोदनवाल, जफर अब्बास, धीरज पाटिल, वेद प्रकाश जायसवाल, शुभम, गीता जायसवाल, रेनू सिंह, विजय लक्ष्मी, राजमति सरोज सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read