HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : मित्रों के मित्र थे सुरेन्द्र: देवेश उपाध्याय

JAUNPUR NEWS : मित्रों के मित्र थे सुरेन्द्र: देवेश उपाध्याय

JAUNPUR NEWS : मित्रों के मित्र थे सुरेन्द्र: देवेश उपाध्याय

निधन पर हुई श्रद्धांजलि सभा
जौनपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेन्द्र त्रिपाठी के हृदयाघात के चलते मुंबई में असामयिक निधन पर नगर के ओलंदगंज स्थित एडवोकेट मिन्ना लाल तिवारी के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। पूर्व प्राचार्य डॉ देवेश चंद्र उपाध्याय ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेन्द्र त्रिपाठी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह मित्रों के मित्र थे। उनका असामयिक अवसान हम सभी के लिए व्यक्तिगत और अपूर्णीय क्षति है। उपस्थित सभी लोगों ने सुरेंद्र त्रिपाठी के व्यक्तित्व की चर्चा कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया तथा आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. रमेशमणि त्रिपाठी, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ विजय सिंह, प्रबंधक महासंघ के अध्यक्ष डॉ दिनेश तिवारी, प्रो अजय द्विवेदी, डॉ विजय प्रताप तिवारी, डॉ अनुराग मिश्र, डॉ नृपेंद्र सिंह, राधा रमन तिवारी, राहुल तिवारी, अतुल मिश्र, आलोक मिश्र, डॉ मनोज मिश्र, आनंद मिश्र, आलोक मिश्र, आलोक त्रिपाठी, शत्रुघ्न सिंह, सूर्य नारायण सिंह सहि तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read