HomeJaunpurJaunpur News : कुलसचिव संग वार्ता में आन्दोलन समाप्त करने पर बनी...

Jaunpur News : कुलसचिव संग वार्ता में आन्दोलन समाप्त करने पर बनी सहमति

Jaunpur News : कुलसचिव संग वार्ता में आन्दोलन समाप्त करने पर बनी सहमति

आन्दोलन खत्म होने पर कुलपति संग बैठक में होगा विमर्श
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ कुलसचिव, वित्त अधिकारी, परीक्षा नियंत्रक की सोमवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता हुई। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों के तकनीकी पहलू को समझाया गया। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामजी सिंह और महामंत्री केशव यादव के साथ हुई वार्ता में उन्होंने बताया कि यह आपके हित में किया गया निर्णय है। इससे कर्मचारियों का कोई नुकसान नहीं है।

Misuse of government money in school building construction

आंदोलन खत्म होने पर आपकी मांगों के संदर्भ में कुलपति के साथ बैठकर अन्य बिंदुओं पर भी वार्ता होगी। इस पर प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को आश्वासन दिया कि हम कर्मचारियों से बात कर आंदोलन खत्म कर लेंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा है कि वार्ता के दौरान प्रतिनिधिमंडल संतुष्ट ररहा। भरोसा दिलाया गया है कि विश्वविद्यालय की कुलपति के साथ बात कर आपकी हर समस्या का समाधान करने की पहल की जा रही है। घ् वरिष्ठता के आधार पर प्रोन्नति भी की जा रही है। कुछ मांगों पर तकनीकी रूप से दिक्कत है उस पर भी विचार किया जा रहा है। अधिसंख्य पद पर मृतक आश्रित के लिए शासन से दिशा निर्देश आने पर समाधान हो जाएगा। पुनः वरिष्ठता सूची तैयार करने के लिए समिति का गठन किया जा रहा है जिससे कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण हो सके। कर्मचारियों की अधिकतर समस्याओं का समाधान कर दिया गया है। कुलपति प्रो.निर्मला एस मौर्य खुद कर्मचारियों की समस्या के प्रति भावुक रहतीं हैं। कर्मचारियों के हित में आने वाली बाधाओं को दूर किया जाएगा। नियम के दायरे में उसका समाधान निकाला जाएगा। कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता में अध्यक्ष रामजी सिंह और महामंत्री केशव प्रसाद के साथ अन्य लोग शामिल थे। कुलसचिव कक्ष में वार्ता के दौरान कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय राय, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह सहित अधीक्षकगण शामिल थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read