JAUNPUR NEWS : डम्फर के धक्के से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल

JAUNPUR NEWS : डम्फर के धक्के से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम उदयचन्दपुर में सोमवार को लगभग साढ़े 3 बजे केराकत थानागद्दी मार्ग पर वाराणसी जाते समय डम्फर से धक्का लग जाने के चलते बाइक सवार राजू यादव 31 वर्ष निवासी मसौढ़ा गिरकर बुरी तरह घायल हो गये। गौरतलब है कि राजू अपने घर पर आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम के लिए कार्ड छपवाने के लिए वाराणसी जा रहा था। वहीं घायलावस्था में मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने घायल को गम्भीरावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर उपचार हेतु वाराणसी स्थित ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला