JAUNPUR NEWS : दूल्हे के चाचा से रूपयों से भरा बैग छीनकर बाइक सवार फरार

JAUNPUR NEWS : दूल्हे के चाचा से रूपयों से भरा बैग छीनकर बाइक सवार फरार

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में भादी चुंगी तिराहे पर बीती बाइक सवार दो उचक्के रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। एक मैरेज लॉन के सामने दूल्हे के चाचा के साथ सरेआम हुई छिनैती से हड़कंप मच गया। पीड़ित के मुताबिक बैग में डेढ़ लाख रुपए नगद थे। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के भादी चुंगी तिराहा स्थित एक मैरेज लॉन में सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र के हिगुन गौरा गांव से बारात आई थी। रात 8 बजे के करीब दूल्हा भीम मौर्य के पिता राम सबद आपने रिश्ते में भाई अर्जुन मौर्या के साथ गेट के सामने खड़े थे। अर्जुन के हाथों में रुपयों से भरा बैग था। तभी अचानक बाइक से पहुंचे दो उचक्कों ने झटके से उनके हाथ से बैग छीन लिया और घासमंडी चौक की तरफ फरार हो गए।

दूल्हे के चाचा के चिल्लाने पर वहां बराती, घराती और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पीड़ित के मुताबिक बैग में शादी के खर्च के लिए डेढ़ लाख रुपए रखे हुए थे। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला