JAUNPUR NEWS : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हुई तैयारी बैठक

JAUNPUR NEWS : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हुई तैयारी बैठक

जौनपुर। भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक जिला और शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से जोगियापुर स्थित जिला कार्यालय पर हुई! बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव बृजेंद्र मिश्रा ने कहा कि राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करते ही जौनपुर की बड़ी भागीदारी होगी। प्रदेश सचिव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि 16 तारीख को जनपद में होने वाली भारत यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत होगी जिसका सेहरा कार्यकर्ताओं के सर पर बांधा जाएगा। बैठक का संचालन शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने किया।

इस अवसर पर तिलकधारी निषाद, धर्मेंद्र निषाद, डॉ राकेश उपाध्याय, सुरेंद्र वीर विक्रम बहादुर सिंह, राजेश गौतम, परवेज आलम भुट्टो, शशांक राय अंकित, राकेश सिंह डब्बू, पंकज सोनकर, राजकुमार गुप्ता, अजय सोनकर, राकेश मिश्रा, इश्तियाक अहमद, विनय तिवारी, कमला तिवारी, राजीव निषाद, विजय वर्मा,राहुल प्रजापति, अमिष श्रीवास्तव, लालता चौधरी, रामसिंह बाँकुरे, आदिल, फरहान जिलानी, अमित मिश्रा, अतीक, रमेश पाल, पुष्पेंद्र निषाद, संजय माली सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला