HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : फौजी सुबास यादव ने ग्रामीणों की मदद अजगर को...

JAUNPUR NEWS : फौजी सुबास यादव ने ग्रामीणों की मदद अजगर को किया रेस्क्यू

JAUNPUR NEWS : फौजी सुबास यादव ने ग्रामीणों की मदद अजगर को किया रेस्क्यू

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के छितौना गांव में रविवार को दो अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने अपनी सूझ बूझ दिखाते हुए अजगर को रेस्क्यू कर वन विभाग के अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया। गौरतलब हो कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी गांव के पूरब बस्ती के नाले के पास झाड़ियों में दो अजगर को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते ग्रामीणों को भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी ने प्रधानपति व युवा समाजसेवी फौजी सुभाष यादव को सूचना दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सुबाष यादव ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को रेस्क्यू कर खुद वन विभाग पहुंचते समय रास्ते में ही वन विभाग के अधिकारियों को अजगर सुपुर्द कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि एक अजगर की लंबाई लगभग 12 फिट व दूसरे अजगर की लंबाई लगभग 10 फिट बताई जा रही है।

इस तरह के युवा समाजसेवी द्वारा सामाजिक कार्य क्षेत्र में आये दिन देखने को मिलता रहता है जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस अवसर पर गांव के सहयोगी संजय सरोज, विशाल मौर्य, अजय मौर्य, मनीष यादव, विशाल यादव आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read