Jaunpur News : सेनूरा हमार माई करवा के नाम भोजपुरी फिल्म की जल्द होगी शूटिंग
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय नगर के एक होटल में फिल्म के निर्माता सुरेन्द्र राजवंशी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि बहुत जल्द ही हम अपने नई भोजपुरी फिल्म सेनूरा हमार माई करवा के नाम की शूटिंग चालू करने जा रहे हैं। उक्त फिल्म का निर्माण सत्यम फिल्म्स के बैनर तले किया जाएगा। भोजपुरी फिल्म सेनूरा हमार माई करवा के नाम एक धार्मिक व परिवारिक फिल्म है। निर्माता ने बताया कि फिल्म का मुख्य उद्देश्य समाज में धर्म के प्रति अच्छा संदेश देना है।
फिल्म का निर्माण जौनपुर के फिल्म निर्माता सुरेन्द्र राजवंशी के माध्यम से 5 नवम्बर से प्रतापगढ़ जिले में शुरू हो रहा है। जिसके प्रथम चरण की शुरुवात श्री शनि धाम के पवित्र स्थल से शुरू हो रही है। इसके उपरांत फिल्म की शूटिंग प्रतापगढ़ के विभिन्न स्थानों पर होगी। इस फिल्म का कुछ दृश्य जौनपुर से लिया जायेगा। इस फिल्म के निर्देशक जगजीवन राम पासी, संगीत ओम झा, लेखक जगजीवन राम पासी एवं एसके चौहान तथा मुख्य कलाकार एस चंद्रा और काजल यादव के साथ अन्य कलाकारों की भूमिका रहेगी। फिल्म के निर्माण में प्रतापगढ़ के प्रशासनिक व्यवस्था के साथ कुशफरा शनिधाम मंदिर ट्रस्ट, विनोद पाण्डेय, अजय सिंह और महंत सुमिरनदास जी का विशेष सहयोग मिल रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












