Jaunpur News : किसान गोष्ठी में फसल के अवशेष प्रबन्धन की दी गई जानकारी
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। धान की फसल के अवशेष को जलाने की बजाय केमिकल डालकर कम्पोस्ट खाद में परिवर्तित की जानकारी किसान गोष्ठी में दी गई। विकास खण्ड के न्याय पंचायत बरईपार के वारी गांव तथा राजापुर पकरी न्याय पंचायत के जमालपुर गांव समेत अन्य स्थानों पर गोष्ठी आयोजित कर जानकारी दी गई है।
वारी गांव में ग्राम प्रधान कमलेश मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में बीटीएम प्रमोद उपाध्याय ने किसानों को डी कमपोजर का उपयोग करके पराली समेत सुखी घास को नष्टकर कम्पोस्ट खाद में बदलने का तरीका बताया। गोष्ठी में अच्छेलाल कनौजिया, दयाराम मौर्या समेत 30 किसानों को दवा निःशुल्क दी गई।
उधर जमालपुर गांव स्थित बीपीएस जूनियर हाईस्कूल में आयोजित गोष्ठी में गोदाम प्रभारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने अवशेष प्रबंधन की जानकारी दी। कार्यक्रम में सूर्यभान यादव पूर्व प्रधान, अभिषेक सिंह समेत दो दर्जन किसान मौजूद रहे। जिन्हें डी कम्पोजर दवा निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












