HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : भारत विकास परिषद ने विवेकानन्द जयन्ती पर भव्य मूर्ति...

JAUNPUR NEWS : भारत विकास परिषद ने विवेकानन्द जयन्ती पर भव्य मूर्ति लगवाने का लिया संकल्प

JAUNPUR NEWS : भारत विकास परिषद ने विवेकानन्द जयन्ती पर भव्य मूर्ति लगवाने का लिया संकल्प

सभी को स्वामी जी के मार्गदर्शन पर अवश्य लना चाहिये: विवेक सेठ
जौनपुर। युगपुरूष स्वामी विवेकानन्द जयंती को युवा महोत्सव गोष्ठी के रूप में व्यापक स्तर पर मनाने हेतु भारत विकास परिषद द्वारा वृहद कार्यक्रम का आयोजन बीआरपी इंटर कालेज में आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विवेक सेठ मोनू एवं विशिष्ट अतिथिद्वय प्रांतीय महासचिव रवि प्रकाश जायसवाल एवं प्रान्त सह सामाजिक समरसता प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शिव प्रकाश मौर्य द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पण एव दीप प्रज्ज्वलित से हुआ।

इसके बाद अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वामी जी द्वारा युवाओं को देश के प्रति जागरूक करने वाले युवाओं के प्रेरणाश्रोत स्वामी जी की एक भव्य मूर्ति शहर के किसी चौराहे पर लगवाने की योजना के साथ सभी ने संकल्प लिया। मुख्य वक्ता शिव प्रकाश ने अपने उद्बोधन में स्वामी जी के शिकागो में दिए गए भाषण को विस्तार से बताया।

प्रांतीय महासचिव रवि प्रकाश ने कहा कि भाविप स्थापना वर्ष से ही स्वामी जी के पदचिन्हों पर ही चलता रहा है। मुख्य अतिथि विवेक सेठ ने सभी को स्वामी जी के मार्गदर्शन में चलने का आग्रह किया। इसी क्रम में प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख अतुल जायसवाल, अवधेश गिरी, डा. सुभाष सिंह, मानिक चंद्र सेठ, धर्मवीर जी आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये। तत्पश्चात विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से आए प्रमुख लोगों को संस्था द्वारा स्वामी जी का चित्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक, विक्रम गुप्ता, सतेंद्र अग्रहरी, मीडिया प्रभारी शिव कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष शरद साहू, गणेश साहू, अतुल सिंह, दिलीप सिंह, विवेक सिंह, राधेरमण जायसवाल, अंजना सिंह, रमेश श्रीवास्तव, संजय अस्थाना, कृष्ण कुमार वर्मा, पंकज सिंह, अमित श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा, महिला संयोजिका बबीता जायसवाल, मीनू श्रीवास्तव, रीता जयसवाल, ऋषि श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ अशोक अस्थाना, राहुल पांडेय सहित तमाम लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन सचिव दिलीप जायसवाल ने किया। अन्त में प्रकल्प प्रमुख आशुतोष सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read