HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह का सराहनीय कार्य

JAUNPUR NEWS : समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह का सराहनीय कार्य

JAUNPUR NEWS : समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह का सराहनीय कार्य

जबर्दस्त ठण्ड में आमजन को दिला रहे राहत
जौनपुर। कड़ाके की ठंड झेल रहे जनपदवासियों को थोड़ी राहत मिल गई है। शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण अंचलों में अलाव (लकड़ी) की व्यवस्था कर दी गई है। वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह की टीम पिछले कई दिनों से शहर के प्रमुख चौराहों— चहारसू, जेसीज, पॉलिटेक्निक, वाजिदपुर, रोडवेज, जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन समेत ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव के लिए लकड़ी उपलब्ध करा रही है।

अलाव की व्यवस्था होने से राहगीर समेत आमजन को काफी राहत मिल रही है। बताते चलें कि लगभग 15 दिनों से पूरा जिला कड़ाके की ठंड से प्रभावित है। जिला प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था तो की गई गयी लेकिन भाजपा नेता की तरफ से भी अलाव की व्यवस्था करवाया जा रहा है जो आमजन के लिए सराहनीय कार्य है।

पिछले 15 दिनों से लगभग सैकड़ों कुंटल लकड़ी अलाव के उपलब्ध कराई गई। जनसेवा की भावना लेकर राजनीति करने वाले विरले लोग ही देखने को मिलते हैं। जौनपुर की राजनीति को देखा जाय तो यहां की जनता ने समय समय पर जातीय समीकरण को तोड़ते हुए विकास और काम करने वालो को अपना समर्थन दिया है। फिलहाल भाजपा नेता श्री सिंह द्वारा किये गये कार्यों की लोग प्रशंसा करते देखे गये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read