HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : स्वामी विवेकानन्द के जीवन एवं दर्शन पर संगोष्ठी का...

JAUNPUR NEWS : स्वामी विवेकानन्द के जीवन एवं दर्शन पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

JAUNPUR NEWS : स्वामी विवेकानन्द के जीवन एवं दर्शन पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

जौनपुर। राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानन्द के जीवन एवं दर्शन पर संगोष्ठी नेहरू युवा केंद्र जौनपुर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) सहयोग सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी द्वारा हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीआरपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ सुभाष चंद्र सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आध्यात्मिक ज्ञान से सभी दिशाएं सुगंधित हो रही हैं।

स्वामी जी का संदेश शांति का प्रतीक है। उनका वेद वेदांत ही भारतीय दर्शन है। मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पांडेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने दुनिया को शून्य का संदेश देकर आध्यात्मिक शिखर पर पूरी दुनिया को रोशनी दी। साहित्यकार सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने कहा कि आशा सभी अधूरी अब तक संत विवेकानंद की कविता पड़ी तो पूरा माहौल बदल गया।

साहित्यकार गिरीश श्रीवास्तव गिरीश ने रामकृष्ण परमहंस के शिष्य स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर अपना काव्य पाठ किया। भानुजा शरन लाल ने कहा कि स्वामी जी का दर्शन पूरी दुनिया को अलौकिक करता है। प्रमोद प्रजापति ने कहा कि उनका कर्मयोग हमें आध्यात्मिक प्रेरणा का स्रोत है। डॉ विमल श्रीवास्तव ने कहा कि शिकागो में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए जब स्वामी जी ने अमेरिकी भाइयों एवं बहनों इतना कहा कि पूरा हाल तालियों से गूंज उठा। उनका संदेश मानवता का संदेश है।

उक्त अवसर पर प्रकाश चंद यादव, अमरीश पांडेय, वीरेंद्र गुप्ता, राजकुमार राजू, चंद्र प्रताप सिंह, प्रेम कुमार यादव, अनिल यादव, संतोष श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, रविंद्र श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, विवेक सिंह, मनोज वर्मा, जितेंद्र कुमार, शशि प्रकाश, जितेंद्र यादव, विमल यादव, विजय बहादुर यादव, फूलचंद भारती, कैलाशनाथ यादव, अब्दुल हक अंसारी आदि उपस्थित थे। अंत में कार्यक्रम संयोजक पूर्व अध्यक्ष बाल न्यायालय संजय उपाध्याय ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर डा. सुबाष चंद्र सिंह, सभाजीत द्विवेदी प्रखर, साहित्यकार गिरीश श्रीवास्तव गिरीश, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पांडेय को सम्मानित किया। गया। अन्त में संजय उपाध्याय ने बताया कि स्वामी जी के जीवन दर्शन पर राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत युवाओं को प्रशिक्षित प्रेरित किया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read