Jaunpur News : भारत विकास परिषद ने किया गंगा पूजन व आरती
जौनपुर। मां गंगा अवतरण दिवस गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भारत विकास परिषद ने आदि गंगा गोमती के पावन तट स्थित राम मंदिर गूलर घाट पर गंगा पूजन एवं आरती कर देश के लिये मंगलकामना की।

मुख्य यजमान पूर्व अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक एवं कृष्णा पाठक को राम मंदिर के महंत फलाहारी महाराज ने माँ गंगा की विधिवत पूजन करवाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रभागीय वन अधिकारी प्रवीण खरे ने कहा कि भागीरथी की प्रार्थना पर आज के ही दिन माँ गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि जल ही जीवन है के सिद्धांत पर माँ गंगा की पूजा कर देश की मंगलकामना के लिये प्रार्थना करें। इस अवसर पर प्रान्तीय प्रकल्प प्रमुख अतुल जायसवाल, गंगा समग्र के प्रान्तीय सह संयोजक अभिषेक श्रीवास्तव, संरक्षक कंचन सिंह, शिव प्रकाश, अतुल सिंह, रमेश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, सत्या, अजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव दिलीप जायसवाल ने किया। कार्यक्रम संयोजक आशीष श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















