HomeJaunpurJaunpur News : पहली पत्नी के रहते युवक ने रचाया दूसरा विवाह

Jaunpur News : पहली पत्नी के रहते युवक ने रचाया दूसरा विवाह

Jaunpur News : पहली पत्नी के रहते युवक ने रचाया दूसरा विवाह

जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोथहा गांव निवासी एक युवक ने पहली पत्नी के रहते दूसरी महिला से शादी कर लिया। शादी की जानकारी होने के बाद पहली पत्नी मौके पर पहुंच गयी। उसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस पति तथा दोनों पत्नियों को थाने ले आयी।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सूरजभान निषाद पुत्र धर्मराज निषाद की शादी वर्ष 2007 में बक्शा क्षेत्र के हक्कारीपुर गांव निवासी अच्छेलाल निषाद की पुत्री सुरेखा से हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद से ही सुरेखा तथा सूरजभान से झगड़ा होने लगा। हालांकि उसके कुछ दिनों बाद सुरेखा ने एक पुत्री को जन्म दिया। सुरेखा से उसका पति कुछ ज्यादा ही झगड़ा तथा मारपीट करने लगा। पिछले 14 वर्ष में कुल मिलाकर सुरेखा दो वर्ष ही ससुराल में रह सकी। जबकि उसकी पुत्री 11 वर्ष की हो गयी है। सुरेखा पिछले कुछ वर्षों से ससुराल नहीं आई। उसके परिवार के लोग कई बार सूरजभान से विदाई करवाने का दबाव बनाये। हालांकि सूरजभान उसको नहीं लिवा आया। पांच दिन पहले सूरजभान एक रिश्तेदार के लड़के की शादी में मिर्जापुर के कोतवाली देहात के पिपरा गांव गया था। वहां पर कुछ लोगों की अगुआई में बिट्टन देवी पुत्री छविनाथ निषाद से शादी कर लिया। विट्टन भी एक पुत्री की माँ है। जानकारी होने पर पहुंची सुरेखा ने जमकर बवाल मचाया। इसकी सूचना पुलिस को दी। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच करके कार्यवाही होगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read