Jaunpur News : थाना समाधान दिवस पर 12 प्रार्थना पत्रों में से 2 निस्तारित
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली थाना परिसर में शनिवार को उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान थाना परिसर में पहुंच 12 फरियादिओं ने प्रार्थना पत्र दिये।

जिसमें से दो प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष बचे हुए प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को निर्देश दिया गया। इस अवसर पर कोतवाल संजय वर्मा समेत लेखपाल व कानूनगो मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















