HomeJaunpurJaunpur News : सावधान! शाम ढलने के बाद बाहर न निकलें लड़कियां!

Jaunpur News : सावधान! शाम ढलने के बाद बाहर न निकलें लड़कियां!

Jaunpur News : सावधान! शाम ढलने के बाद बाहर न निकलें लड़कियां!

शहर में वहसी दरिंदे घूमते हैं, शराब के नशे में कुछ भी करेंगे
जौनपुर। शाम ढलने के बाद शहर में अपने घर की महिलाओं व लड़कियों को अकेले बाहर जाने न दें। अगर वह जाना चाहती हैं तो उनके साथ जरूर जायं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि शहर के कुछ इलाके में वहसी दरिंदे घूम रहे हैं। वह न सिर्फ अकेले जाने वाली लड़कियों व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं, बल्कि सन्नाटा होते ही उनके साथ कुछ भी कर गुजरने की हिम्मत रखते हैं, उनका हौसला इसलिए और बुलंद होता जा रहा है कि पुलिस किसी और काम में व्यस्त रहती है।

कुछ ऐसा ही मामला बीते बुधवार की शाम मियांपुर मोहल्ले में सामने आया। बताया जा रहा है कि इन इलाकों में ऐसे दरिंदे घूमते हैं। एक लड़की ने बताया कि वह अपनी सहेली से मिलने गई थी। जब वह वापस लौटने लगी तो उसके साथ ऐसी घटना घटी। सवाल यह उठता है कि आखिर जब शाम को ऐसी घटनाएं हो रही है तो रात में क्या होता होगा? आखिर जौनपुर की तेज-तर्रार पुलिस क्या कर रही है? खैर जो भी हो, महिलाएं व लड़कियां, चाहे किसी के भी घर की हों, वह शाम ढलने के बाद तब तक न निकलें जब तक पुलिस ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे नहीं डाल देगी। घटना की शिकार एक लड़की ने बताया कि वह बुधवार की शाम को अपने सहेली से अकेले ही मिलने चली गई। वह अक्सर दिन में जाती थी लेकिन किसी कार्य की वजह से उसे शाम 7 बजे जाना पड़ा। कार्य के पश्चात जब वापस लौटने लगी तो मियांपुर क्षेत्र में कुछ दरिंदे उसके पीछे लग गये।

उसमें कुछ शराब के नशे में थे तो कुछ हौसला बुलंद थे। मोटरसाइकिल सवार ये दरिंदे उस पर छींटाकशी कर रहे थे। वह जैसे-तैसे करके उनसे बचते-बचाते जा रही थी। वह जिला जेल के पास मोड़ पर पहुंची तो शराब की दुकान से दरिंदों के साथी भी उसके पीछे लग गये। जैसे-तैसे भगवान से प्रार्थना करते हुये वह घर पहुंची। ऐसी घटना से एक लड़की पर क्या बीतती है, यह शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता। सवाल यह उठता है कि क्या एण्टी रोमियो स्क्वायड सिर्फ दिन में ही काम करता है? पुलिस का पहरा सिर्फ दिन में ही है? शाम ढलते ही ऐसे दरिंदों को सक्रिय होने से पहले उन पर कार्यवाही क्यों नहीं होती? खैर, ऐसे मामले सामने आने से पता चल रहा है कि शहर में लड़कियां व युवतियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्हें शाम को घर से अकेले बाहर भेजने से पहले परिजनों को जरूर सोचना चाहिये।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read