HomeJaunpurJaunpur News : खम्भे से टकराने पर सड़क के किनारे गिरे बाइक...

Jaunpur News : खम्भे से टकराने पर सड़क के किनारे गिरे बाइक सवारों की हुई मौत

Jaunpur News : खम्भे से टकराने पर सड़क के किनारे गिरे बाइक सवारों की हुई मौत

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जंघई रोड स्थित नीभापुर गांव के दुर्गा तिराहे पर बुधवार की रात्रि लगभग 11 बजे बाइक सवार दोनों युवक सड़क के किनारे खम्भे से टकराकर खाई में पलट गये जिससे बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी और दोनों युवकों की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए जौनपुर भेज दिया। बताते हैं कि क्षेत्र के विजाधरमऊ निवासी 25 वर्षीय कप्तान सिंह पुत्र शिव नारायण सिंह, नेपाल निवासी 23 वर्षीय सागर नेपाली दोनों बोलेरो लेकर कबीरपुर निवासी भुक्खल मिश्र के घर हिसाब देने के लिए घर से बताकर गए थे।

वहीं बोलेरो का टायर पंचर होने के कारण भुक्खल की बाइक लेकर घर के लिए रवाना हुये। रास्ते में अपने जीजा के घर कप्तान सिंह अपने दोस्त सागर नेपाली के साथ रात्रि साढ़े 10 बजे तक रहे। उसके बाद दोनों वहाँ से घर के लिए रवाना हुये जहां नीभापुर के निकट दुर्गा मन्दिर मोड़ पर स्थित सड़क के किनारे लगे खम्भे से अनियंत्रित होकर टकराकर खाई में पलट गये जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

घटना की जानकारी ग्रामीणों को सुबह तब हुई जब गांव वाले शौच के लिए सड़क की तरफ निकले और देखे तो सड़क के किनारे एक बाइक पड़ी थी और खड्डे में दो युवकों की लाश पड़ी हुई थी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना देते हुये शवों को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read