HomeJaunpurJaunpur News : मशहूर मारूफ शायर ‘इबरत मछलीशहरी’ गुजरात में हुये सम्मानित

Jaunpur News : मशहूर मारूफ शायर ‘इबरत मछलीशहरी’ गुजरात में हुये सम्मानित

Jaunpur News : मशहूर मारूफ शायर ‘इबरत मछलीशहरी’ गुजरात में हुये सम्मानित

मजमुआ-ए-कलाम ‘हर्फे-आरजू’ के लिये उन्हें मिला यह सम्मान
डा. पीसी विश्वकर्मा, वसीम मछलीशहरी, मोनिश जौनपुरी सहित तमाम लोगों ने दी बधाई
जौनपुर। जनपद ही नहीं, बल्कि पूर्वांचल सहित उत्तर प्रदेश के अलावा पूरे देश में अपनी शायरी से एक अलग पहचान बनाने वाले मशहूर मारूफ शायर मो. एखलास अहमद ‘इबरत मछलीशहरी’ को गुजरात की राजधानी अहमदाबाद (गांधीनगर) में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके मजमुआ-ए-कलाम ‘हर्फे-आरजू’ के लिये दिया गया। सम्मान के रूप में श्री अहमद को प्रमाण पत्र, 11 हजार रूपये नगद सहित अन्य तमाम पुरस्कार दिये गये।

इस आशय की जानकारी उनके पुत्र तनवीर आलम ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। मालूम हो कि श्री अहमद जिला मुख्यालय से इलाहाबाद मार्ग पर लगभग 30 किमी दूर मछलीशहर के निवासी हैं जिनकी शागिर्दगी में तमाम शायर हैं। बता दें कि ‘कुछ लोग बस कुनबे-घराने के लिये होते हैं, और कुछ लोग जमाने के लिये होते हैं’ नामक चर्चित शेर देने वाले ‘इबरत मछलीशहरी’ की भाषा व शैली इतनी सरल है कि हर आम व खास लोगों के समझ में आ जाती है। उनके सम्मान मिलने की जानकारी होने पर हिन्दी-उर्दू के प्रख्यात शायर विधिवेत्ता डा. पीसी विश्वकर्मा प्रेम जौनपुरी, असीम मछलीशहरी, मोनिश जौनपुरी सहित तमाम शायरों, कवियों, शुभचिन्तकों ने इबरत जौनपुरी को बधाई दिया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read