HomeJaunpurJaunpur News : हाकर को मारकर हाथ तोड़ने वालों के खिलाफ कोतवाली...

Jaunpur News : हाकर को मारकर हाथ तोड़ने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस बनी मूकदर्शक

Jaunpur News : हाकर को मारकर हाथ तोड़ने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस बनी मूकदर्शक

धारा 323 में एनसीआर दर्ज कर स्वयं अपनी पीठ थपथपा रही कोतवाली पुलिस
हाथ टूटने से अखबार न बांटने वाले हाकर के परिजन के समक्ष आयी आर्थिक संकट
जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सरायपोख्ता पुलिस चौकी अन्तर्गत ओलन्दगंज-टीडी कालेज मार्ग पर स्थित चन्द्रा होटल के पास बुधवार को सुबह मामूली बात को लेकर अवधेश मौर्य पुत्र स्व. रमेश चन्द्र मौर्य निवासी मीरपुर थाना लाइन बाजार नामक हॉकर (समाचार पत्र विक्रेता) को 3 लोगों ने जमकर पीट दिया।

इस दौरान 3 अन्य लोग मोटरसाइकिल पर सवार खड़े थे जो मारने वालों को और मारने के लिये ललकार रहे थे। हद तो तब हो गयी जब कोतवाली पुलिस लिखित शिकायत के बाद धारा 323 के तहत एनसीआर दर्ज करके अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। भुक्तभोगी के अनुसार आधा दर्जन लोग जन कल्याण नशा मुक्ति केन्द्र पहाड़िया अशोक विहार फेस 2 वाराणसी से हैण्डबिल लेकर नगर के मधारे टोला स्थित अखबार की एजेंसी पर आये। पेपर में हैण्डबिल लगवाने के नाम पर उनसे कहासुनी हो गयी जो उन लोगों को नागवार लगा। इसके बाद वे लोग अपने मालिक अभिषेक सिंह निवासी वाराणसी से बात किये जिनके कहने पर ये लोग नगर के ओलन्दगंज के पास स्थित चन्द्रा होटल के पास उसे जमकर मारपीट दिये जिससे हाथ टूट गया। लोगों की मदद से घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया जहां मरहम, पट्टी, प्लास्टर आदि हुआ। वहीं कोतवाली पुलिस ने केवल 323 के तहत एनसीआर दर्ज करके अपने हाथ से स्वयं अपनी पीठ थपथपा ली, क्योंकि चर्चा है कि मारने वालों के मालिक अभिषेक सिंह के पिता इलाहाबाद मंे आरक्षी हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read