HomeJaunpurJaunpur News : ‘बैंक आपके द्वार’ का हुआ आयोजन

Jaunpur News : ‘बैंक आपके द्वार’ का हुआ आयोजन

Jaunpur News : ‘बैंक आपके द्वार’ का हुआ आयोजन

जौनपुर। बड़ौदा यू.पी. बैंक द्वारा रविवार को जनपद के 10 स्थानों पर “बैंक आपके द्वार“ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैंककर्मियों ने गाँव में जाकर कैंप लगाकर लोगों के बचत खाते खोले। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा सहित अन्य ऋण योजनाओं के अंतर्गत आवेदन प्राप्त किये।

कैंप में ही लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, अटल पेंशन जैसी सामजिक सुरक्षा योजनाओं से लोगों को जोड़ा गया। इसके अतिरिक्त बैंक के पुराने कर्जदारों जो बीमारी या अन्य व्यक्तिगत समस्याओं के कारण अपना ऋण चुकाने में असमर्थ थे, उनको मौके पर ही ब्याज में भारी छूट प्रदान करते हुए ऋण जमा करने हेतु समझौता प्रस्ताव प्राप्त किया गया। बड़ौदा यू.पी. बैंक के कर्मियों द्वारा गाँव में ही कैंप लगाकर बैंकिंग सुविधा प्रदान करने के इस प्रयास को देखकर आमजन विशेषकर महिलाओं में भारी खुशी देखने को मिली और लोगों ने बैंक के इस कदम की भरपूर सराहना भी की। कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक बड़ौदा यू.पी. बैंक के मुख्य प्रबंधक राकेश तिवारी ने बताया कि इसे बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक शैलेन्द्र सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में शुरू किया गया है। इसके बेहद उत्साहजनक परिणाम मिल रहे हैं। प्रतिमाह जनपद के अलग-अलग 10 गाँवों में “बैंक आपके द्वार “ कार्यक्रम करने की योजना है जिससे ग्रामीण जनता एवं महिलाओं को विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं को अपने घर के नजदीक ही प्राप्त करने में सहूलियत होगी। श्री तिवारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सम्बंधित ग्राम प्रधानों, प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं गाँव के सम्मानित निवासियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम जनपद के गद्दोपुर, लोहिंदा, पोखरा, तियरा, खपरहां, बनवाडीह, बेलांव, पटेला, गौराबादशाहपुर, गभिरन में किया गया जहां तमाम लोगों ने लाभ उठाया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read