कृष्णानगर पुलिस ने दो ठगों को किया गिरफ्तार
मामला नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। डी0के0 ठाकुर, पुलिस आयुक्त लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सुश्री अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस उपायुक्त मध्य लखनऊ, राघवेन्द्र मिश्र, अपर पुलिस उपायुक्त मध्य लखनऊ के पर्यवेक्षण एवं पवन गौतम, सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर लखनऊ के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर आलोक राय के नेतृत्व में गठित कृष्णानगर पुलिस टीम तथा पुलिस उपायुक्त मध्य महोदय की सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयास से धारा 406, 420 भादंवि में वांछित चल रहे तसलीम पुत्र जबर अली नि0 सेक्टर पी मानसरोवर योजना रजनीखण्ड थाना आशियाना लखनऊ व अंकुर यादव पुत्र प्रमोद कुमार नि रुस्तमपुर थाना सदर जनपद उन्नाव हाल पता किराये का मकान 5/137 शारदानगर राजनी खण्ड थाना आशियाना जनपद लखनऊ को लोक बन्धु से आगे रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया।

इस बाबत पूछे जाने पर इंस्पेक्टर आलोक राय ने बताया कि अभियुक्तगण उपरोक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















