Homeझांसीपुलिस मुठभेड़ में फजल हत्याकाण्ड के दो शार्प शूटर गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में फजल हत्याकाण्ड के दो शार्प शूटर गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में फजल हत्याकाण्ड के दो शार्प शूटर गिरफ्तार

मुकेश तिवारी
झांसी। फजल अहमद हत्याकाण्ड के दो शार्प शूटर पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गये। पुलिस की फायरिंग में दोनों के पैरों में गोली लगी है, जबकि बदमाशों की गोली से कोतवाल तुलसीराम पांडेय बाल-बाल बच गए। बाद में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने कहा कि कोतवाली पुलिस शनिवार रात को चेकिंग के दौरान आरोपियों को तलाश कर रही थी।

3 drug smugglers arrested with ganja, motorcycle, mobile

नागौरी कुआं से मेहरी गांव जाने वाले रास्ते की तरफ से आ रही बाइक को रोकने की कोशिश की तो, बजाय रुकने के भागने लगे। पुलिस ने बाइक का पीछा किया तो दो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। तमंचा से निकली गोली से कोतवाल बाल बाल बच गए। पुलिस ने पैरों में गोली मारकर कोतवाली थाना क्षेत्र के नर्सिंग राव पटौरिया निवासी रिंकू अहिरवार पुत्र मान सिंह और जुगल किशोर अहिरवार पकड़ लिया। बाद में निखिल राजपूत को गिरफ्तार किया गया। उनसे दो तमंचा, 3 जिंदा कारतूस, 6 खोखा कारतूस, बाइक, हेलमेट आदि बरामद हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दतिया गेट बाहर के एवन कॉलोनी निवासी फजल अहमद (38) पुत्र जमील अहमद कचहरी में एक वकील के पास मुंशी था। शनिवार सुबह वह बाइक से कचहरी जा रहा था। डॉ. राजेंद्र प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज के पास बाइक से पीछा करते हुए आए रिंकू अहिरवार और जुगल किशोर ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। फजल का पहली पत्नी से विवाद चल रहा था। उसने फजल के खिलाफ रेप का केस दर्ज करा दिया था। फजल और पहली पत्नी के नाम दो प्लाट व एक मकान था। इसको लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते शूटर हायर करके हत्या कराई गई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read