Jaunpur News : बदलापुर पुलिस ने चोरी की मोटरसायिकल के साथ शातिर चोर को दबोचा
डा. संजय यादव
बदलापुर, जौनपुर। अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी हमराह आरक्षी दिनेश यादव द्वारा चौकी क्षेत्र घनश्यामपुर में रात्रि गस्त, देखभाल क्षेत्र व चेंकिग सदिग्ध/वाहन के दौरान सूचना पर थाना क्षेत्र के शाहपुर दुगौली मोड़ से राजन यादव उर्फ पिन्कू पुत्र अरबिंद यादव निवासी ग्राम रारी खुर्द थाना बदलापुर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पाया गया।

इस संबंध में स्थानीय थाने में धारा 411, 419, 420 भादंवि बनाम राजन यादव उर्फ पिन्कू पुत्र अरविंद यादव निवासी रारी खुर्द थाना बदलापुर के पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















