चोरी का खुलासा करके पुलिस ने 5 को दबोचा, सामान सहित असलहा बरामद
अनिल कश्यप
हापुड़। धौलाना थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान डकैती व चोरी की योजना बनाते समय गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। साथ ही थाना धौलाना क्षेत्रान्तर्गत 10 दिन पूर्व हुई चोरी की घटना का भी सफल अनावरण किया है।

बता दें कि पुलिस जनपद में अपराध की रोकथाम के लिए लगातार एक्शन मोड में दिख रही है जहां थाना धौलाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत 10 दिन पूर्व हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्राधिकारी पिलखुवा तेजवीर सिंह ने बताया कि यह 12 लोगों का गैंग है जिसके 5 सदस्यों को थाना धौलाना पुलिस द्वारा चोरी की योजना बनाते समय गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं शेष 7 फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि हमने करीब 10 दिन पहले फेस 2 यूपीएसआईडीसी में बिजली घर के पास एक तांबे की फैक्ट्री से तांबे का स्क्रैप चोरी किया था जिसको हमने इसी बुलेरो पिकअप से ले जाकर बेच दिया था। जो रूपये हमसे बरामद हुये हैं, वह उसी चोरी किये तांबे को बेचकर आये हिस्से में रूपयों में से बचे रूपये हैं। बाकी हमसे खर्च हो गये। वहीं पुलिस को गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 1,70,300 रुपये, चोरी करने के उपकरण, घटना में प्रयुक्त गाड़ी व अवैध असलहा बरामद हुआ है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















