आज नहीं तो कल इन अवैध भट्ठा संचालकों पर गरजेगा बाबा का बुलडोजर!
विशाल रस्तोगी
सीतापुर। जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी बाबा के बुलडोजर की धमक से उत्तर प्रदेश में माफियाओं के हौसले पस्त हैं, वहीं इसका असर मालूम पड़ रहा है या कह लीजिए कि दिख भी रहा है लेकिन लहरपुर के कुछ मामले ऐसे जिसमें ईंट भट्ठे आज भी अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। उसके बावजूद भी अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। यह भी सोचने वाली बात है।

आखिर ऐसा कैसे हो सकता है कि उत्तर प्रदेश के सख्त मुख्यमंत्री योगी व प्रदेश का सख्त तहसील प्रशासन अवैध तरह से काम करने वालों के आगे पस्त दिखाई पड़ रहा है। लहरपुर में चल रहे बिना एनओसी ईंट भट्ठे इसकी बानगी है। साथ ही बातें यह भी हो रही है कि बाबा योगी जी का बुलडोजर भी यहां संचालित भट्ठा संचालकों जिम्म्ेदार अधिकारियों के संरक्षरण के कारण यह पर बेअसर मालूम पड़ रहा है। वह इसलिए की जो बात जनहित में हो रही है कि जनता ईंट उद्योग व हाजी नबाव अली ब्रिक फिल्ड पर की गयी कार्यवाही के बाद भी संचालित हैं? अगर ऐसा हो रहा है तो इस बात को साबित भी कर रहा है। एक तरह की तरह तरह की बातें की जा रही हैं कि जब ऐसा हो रहा है तो क्या भट्ठा संचालकों पर की गई एसडीएम लहरपुर पीएल मौर्या द्वारा कार्यवाही के बाद भी यह कैसे संचालित हैं। क्या जिम्मेदारों साहबों की जेब भरी गई या फिर भट्ठा मालिकान बेहद रसूखदार है? हालांकि मामला जो भी हो, यह बातें जनहित से बार-बार उठ रही हैं कि आखिरकार बाबा बुलडोजर क्यो फेल होता हुआ नजर आ रहा है।
इस पर अगर देखा जाए तो यह छोटी सी बात नहीं है, बल्कि बहुत बड़ी बात, क्योंकि जिस तरीके से कार्रवाई होती है, उस पर अगर इस तरीके से अमल हो रहा है कि एक तरफ कार्रवाई होती है और दूसरी तरफ उन जिन पर कार्रवाई हुई है, वह एक भट्टे पुनः संचालित हो जाते हैं, यह कैसे हो सकता है। हालांकि यह बातें, बातें हैं या फिर सच्चाई यह तो जांच हो जाए तो पता चल ही जाएगा कि कार्रवाई किस तरीके से की गई सभी समाचार पत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशन किया था। आखिरकार उसके बावजूद भी ऐसा होना तहसील प्रशासन और तहसील के मुखिया पर सवाल खड़े करता है। बताते चलें कि लहरपुर में दर्जनों ईट भट्ठे ऐसे हैं जिनके पास एनओसी नहीं है और बिना एनओसी दर्जनों ईट भट्ठे धड़धड़ाते हुए नियमों को धता बताकर काम कर रहे हैं लेकिन उनके ऊपर ऐसा नहीं लग रहा है कि उत्तर प्रदेश शासन का खौफ नजर आये। देखना होगा की इस मामले में कार्यवाही होगी या मामले को दबाने का प्रयास होगा। फिलहाल कार्यवाही कब होगी, इसका इंतजार कब तक करना होगा या कहना मुश्किल है परंतु यह माना जा रहा है कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर संज्ञान लिया गया तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों की गाज अधिकारियों पर भी गिर सकती है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















