Jaunpur News : विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना तिलकधारी महिला महाविद्यालय की तीनों इकाइयों की स्वयंसेविकाओं ने संयुक्त रूप से विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करते हुए महाविद्यालय के आस-पास के क्षेत्रों में जाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए समझाने का प्रयास किया। इस मौके पर कहा गया कि स्वास्थ्य धन के समान होता है।

हमें इसका असली मूल्य तब तक समझ में नहीं आता जब तक कि हम इसे खो न दें। यदि आपको जीवन में कामयाब होना है तो स्वस्थ होना अति आवश्यक है। इस समय जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस के संक्रमण प्रदूषण और कई खतरनाक बीमारियों से जूझ रही है तो ऐसे में हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों द्वारा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया जा रहा है। यह संपूर्ण कार्यक्रम वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. राजश्री सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डा. शालिनी सिंह एवं कार्यक्रम अधिकारी डा. पूनम सिंह के दिशा निर्देश में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में तीनों इकाइयों की स्वयंसेविकाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















