Homeअम्बेडकर नगरस्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत में भाजपाजनों ने लगाया झाड़ू

स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत में भाजपाजनों ने लगाया झाड़ू

स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत में भाजपाजनों ने लगाया झाड़ू

ओमकार सिंह
अम्बेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के लिए कई स्थानों पर स्वयं सफाई कर जन समुदाय को अपने आस-पास के स्थानों को स्वच्छ रखने की प्रेरणा दी। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. मिथिलेश त्रिपाठी ने भाजपा नेताओं के साथ जिला चिकिसालय में स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की साफ सफाई कर चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष डा. मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित महत्मा ज्योतिबा फूले संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में सफाई किया। जिला चित्सालय में फल वितरण के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष डा. मिथिलेश ने सीएमओ आफिस जाकर विश्व स्वास्थ्य दिवस पर शाइन बोर्ड पर हस्ताक्षर किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीकांत शर्मा से स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य की योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल कर योजनाओं का लाभ आसानी और समय से जन सामान्य तक पहुंचाने के लिए बात की। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीब जनता के साथ सभी के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए दर्जनों स्वास्थ्य योजनाओं को लागू किया है।

प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत, जननी सुरक्षा योजना, गोल्डेन स्वास्थ्य कार्ड, मिशन इंद्र धनुष, मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला, सभी जनपदों में मेडिकल कालेज, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, गरीबों के निःशुल्क इलाज हेतु मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा कोष का गठन सहित अन्य कई योजनाएं संचालित किए जा रहे हैं जिसका लाभ पात्रता के अनुसार सभी को प्राप्त हो रहा है। उपरोक्त कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, सीएमओ डा. श्रीकांत शर्मा, जिला चिकित्सा अधीक्षक डा. ओम प्रकाश, डा. मनोज शुक्ल, डा. संजय वर्मा, डा. संजय वर्मा, डा. हर्षित, डा. मुकुल त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, विमलेंद्र प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री विनय पांडेय, शिव पूजन राजभर, भाजपा नेता मनोज गुप्त, अनुराग त्रिपाठी, जिला प्रबंधक स्वच्छता अभियान सत्य प्रकाश मिश्र, डा. संतोष सिंह, डा. विनोद कुमार, युवा मोर्चा महामंत्री अतुल मिश्र, सुधांशु त्रिपाठी, पिछड़ा मोर्चा सदस्य कमलेश मौर्य, गगन मिश्र, हितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, नीरज आदि शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read