HomeJaunpurJaunpur News : आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निकाला गया जागरूकता...

Jaunpur News : आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निकाला गया जागरूकता कारवां

Jaunpur News : आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निकाला गया जागरूकता कारवां

जितेंद्र सिंह चौधरी
जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के तमाम जगहों पर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत योजना के निःशुल्क इलाज का लाभ दिलाने के लिये एवं निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पूरे जिले में 15 सितंबर से 30 सितंबर तक एक विशेष अभियान आयुष्मान पखवाड़ा चलाया जाना है इस अभियान के अंतर्गत गांव गांव में आयुष्मान कैम्प लगाकर कार्ड बनाया जाएगा जिससे अधिक से अधिक परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा सके एवं लाभार्थी को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। उत्तर प्रदेश द्वारा जारी द्वितीयक आंकड़ों में ये देखा गया कि प्रदेश के कुल 8.35 करोड़ लाभार्थियों में 2.06 करोड़ लाभार्थियों के ही कार्ड बने है।

इस विशेष अभियान के अंतर्गत सभी का कार्ड सार्वजनिक स्थान पर कैम्प लगाकर बनाया जायेगा। गाँव में वंचित समुदाय में लाभार्थियों को इस विशेष आयुष्मान पखवाड़ा के प्रचार प्रसार एवं आयुष्मान भारत योजना के जागरूकता के लिए कल बुधवार को मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयुष्मान जागरूकता कारवां निकाला गया। जागरूकता कारवां का  शुभारंभ सी एच सी  रेहटी से किया गया। आयुष्मान जागरूकता कारवां के जागरूकता वाहन जौनपुर के जलालपुर ब्लॉक से शुरू होकर ब्लॉक के कई गांवों में वंचित समुदाय में गोल्डन कार्ड बनाने की प्रक्रिया, आयुष्मान कैम्प की जानकारी एवं आयुष्मान कार्ड से मिलने वाले सेवाओं और लाभ की जानकारी देकर जागरूक किया गया। प्रचार वाहन जलालपुर, त्रिलोचन महादेव, रेहटी, कुसीया आदि गांवों से होते हुए रेहटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रचार का समापन किया गया। जौनपुर के साथ-साथ चंदौली, भदोही, वाराणसी एवं मिर्जापुर के भी ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार प्रसार किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read