HomeSultanpurआने वाला कम से कम 25 साल भाजपा का है: केशव प्रसाद...

आने वाला कम से कम 25 साल भाजपा का है: केशव प्रसाद मौर्या

आने वाला कम से कम 25 साल भाजपा का है: केशव प्रसाद मौर्या

डिप्टी सीएम ने कहा— कार्यालय पार्टी का मंदिर और कार्यकर्ता मंदिर का भगवान
जयशंकर दूबे एडवोकेट
सुलतानपुर। आने वाला कम से कम 25 साल का समय भाजपा का है और वह कार्यकर्ताओं के दम पर है। उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा और कांग्रेस का भविष्य समाप्त हो गया है। सपा, बसपा, कांग्रेस भ्रष्टाचार के जनक हैं। विरोधी तिलमिलाते रहें सरकार भ्रष्टाचारियों को नहीं बख्शेगी। हम भ्रष्टाचार व गरीबी मुक्त भारत बनाने के लिए कृत संकल्प हैं। यह बातें बीजेपी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कही। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए डिप्टी चीफ मिनिस्टर ने आगे कहा कार्यालय पार्टी का मंदिर है और उस मंदिर का भगवान हमारा कार्यकर्ता है।

मैं कार्यकर्ताओं का दर्शन करके ही आगे की यात्रा पूरी करूंगा।हम सरकार में संगठन के कारण हैं पहले संगठन बाद में सारे काम। मैं उप मुख्यमंत्री बाद में पहले पार्टी का कार्यकर्ता हूं। उन्होंने कहा सुल्तानपुर से मेरा राजनीतिक नहीं परिवारिक रिश्ता है। मैं जानता हूं कि सुल्तानपुर ने कभी हारना नहीं सीखा है। यहां हमेशा कमल खिलता रहा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि अभी निकट भविष्य में नगर निकाय इसके बाद 2024 का निर्णायक चुनाव होगा।इन दोनों चुनाव में हम सरकार के कार्यो व कार्यकर्ताओं के बल पर एक बार फिर जीत का इतिहास रचेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी भाजपा और कमल का फूल चारों तरफ गूंज रहा है। 2019 में सपा बसपा मिलकर लड़े तो हम 64 जीते और 2024 में हम 80 में से 80 सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री के एक आवाह्न पर हर घर तिरंगा लहराया गया और कार्यकर्ताओं ने दिन-रात परिश्रम करके राष्ट्रीय पर्व को ऐतिहासिक बना दिया। उन्होंने कहा कि गांव से लेकर देश तक भाजपा की सरकार है।

हमें पार्टी को मजबूत करने के लिए निरन्तर काम करना है। सारे दल एक साथ मिलकर भी लड़े तो भाजपा से मुकाबला नहीं कर सकते। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि नवम्बर-दिसम्बर में होने वाले निकाय चुनाव में जिले की पांच नगर निकाय की सीट कमल के खाते में आना चाहिए। पीएम मोदी का जन्मदिन पार्टी सेवा पखवारा के रूप में मनाएगी। हमारी पार्टी के लिए समाज की सेवा ही संगठन का एक सूत्रीय लक्ष्य है। विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा इनके नेताओं के जन्मदिन पर चढ़ावा चढ़ाया जाता है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू किया है तो दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस छोड़ो यात्रा शुरू कर दी है। इसके पहले पूर्व डिप्टी सीएम ने महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौसम खराब होने की वजह से डिप्टी सीएम स्टाफ कार द्वारा सड़क मार्ग से सुल्तानपुर के लिए रवाना हुए।

डिप्टी सीएम का काफिला जब असरोगा टोल प्लाजा पहुंचा तो जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा की अगुवाई में भाजपा पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरकए वर्मा ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया।बैठक में डॉ एमपी सिंह, संतबख्श सिंह, सुशील त्रिपाठी, गिरीश नारायण सिंह, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडेय, डॉ सीताशरण त्रिपाठी, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक सीताराम वर्मा, राजेश गौतम, बबीता जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, विजय सिंह, विजय मिश्रा, प्रवीन कुमार अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश जायसवाल, संजय त्रिलोकचन्दी, घनश्याम चौहान, कृपाशंकर मिश्रा, सुनील वर्मा, आनन्द द्विवेदी, आलोक आर्या, डाॅ प्रीति प्रकाश, धर्मेंद्र कुमार, अशोक सिंह, अरुण द्विवेदी, बाबी सिंह, जेपी सिंह, डाॅ सुनील विश्वकर्मा, डाबर खान आदि लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read