Homeबहराइचकरंट लगने से महिला की हुई मौत

करंट लगने से महिला की हुई मौत

करंट लगने से महिला की हुई मौत

आक्रोश ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
अब्दुल शाहिद
बहराइच। फखरपुर खेत में टूटे पड़े तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर हाइवे जाम कर दिया। इससे कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ग्रामीणों को समझाने में नाकाम रहे।प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतापती पत्नी मिलन यादव उम्र (48) निवासी मूसेपट्टी सुबह खेत में घास काटने गई थी। इस दौरान खेत में टूटी पड़ी एलटी लाइन की चपेट में आ जाने मौत हो गई। मौत की सूचना पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीण शव को लेकर फखरपुर सीएचसी के सामने बहराइच-लखनऊ राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर आ गए।

यहां शव रखकर हाइवे जाम कर दिया और बिजली विभाग के अवर अभियंता को जिम्मेदार ठहराते हुए निलंबित करने एवं मुआवजा दिए जाने की मांग करने लगे। ग्रामीणों को एसडीएम कैसरगंज महेश कुमार कैथल ने जेई को निलंबित कराने एवं मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया, तब ग्रामीण मार्ग जाम समाप्त करने पर सहमत हुए। परिवारजन का आरोप था कि बिजली के तार रात में ही टूट गई थी बिजली कर्मचारियों की लापरवाही से महिला की मौत हुई है ग्रामीण राकेश पाल ने बताया कि सूचना 11.28 पर विद्युत उपकेंद्र पर दी गई थी इसके बावजूद मौके पर कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा और ना ही बिजली की आपूर्ति बंद की गई इससे अनजान होने के कारण महिला की मौत हो गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read